कंप्यूटर के मुख्य घटक (components of computer in hindi ) इनपुट डिवाइस

Preeti Kumawat
0



मुख्यरूप से 5-  basic components होते है ।  

  1. Input Unit.                                                                                                                                                                                                                                                   
  2. Output Unit.                                                                                                                                                                                                                                                                  
  3. Memory Unit.                                                                                                                                                                                                                                                                                               
  4. Control Unit.                                                                                                                                                                                                                                                                                          
  5. Arithmetical and Logical Unit.


इनपुट डिवाइस क्या होते है ओर  कितने प्रकार के होते है ?


  1. इनपुट डिवाइस  (Input Unit.)

  • ऐसे  device जिनके माध्यम से कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते है input device कहलाते है । 
  • इनके द्वारा  यूजर डेटा को  कम्प्यूटर तक पहुंचाता है । 
  • कीबोर्ड  के माध्यम से हम कम्प्यूटर को किसी भी प्रकार का निर्देश दे सकते है 
  • आमतौर पर कीबोर्ड पर typing करके कम्प्यूटर को निर्देश दिया जाता है। 


मुख्य रूप से इनपुट डिवाइस निम्न प्रकार के हो सकते है । 


1. मानव डेटा प्रविष्टि उपकरण  (Human Data entry Devices) 

  • Keyboard
  • Pointing Device - Mouse , Trackball , joystick ,digitizing tablet
  • Pick Device -light pen , touch screen


2. स्रोत डेटा प्रविष्टि उपकरण  (Source Data entry Devices)

  • Audio input :- speech recognition

  • Video input :- Digital camera 

  • Scanner  :- hand-held , flat bed scanner
  • Optical Scanner :- OMR , OCR , MICR , barcode reader 



1. मानव डेटा प्रविष्टि उपकरण  (Human Data entry Devices)


कीबोर्ड (Keyboard)

                               
  •  कीबोर्ड एक बुनियादी इनपुट डिवाइस है जिसमे विभिन्न कुंजियों के विभिन्न सेट होते है जब किसी डेटा को कंप्युटर मे दर्ज करवाना है तो संबंधित कुंजियों को दबाकर  डेटा दर्ज किया जाता है । 
  • इसमे अक्षरों, संख्याओं, वर्णों और कार्यों के लिए कुंजियों के विभिन्न सेट होते है । 
  • आजकल वायरलेस कीबोर्ड का उपयोग किया जाता है जिसमे कीबोर्ड यूएसबी या ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर से जुड़े होते हैं


  • standard keyboard मे 101कुंजी (keys) होती है standard keyboard की संरचना टाइपराइटर के समान होती है । 


कीबोर्ड मे 5 सेक्शन होते है .
  • Typing keys -   यह keys टायपिंग करने मे सहायता करती है इसमे  123 .. A B C.. .. आदि keys होती है 
  • Numeric keys - यह कीबोर्ड के राइट साइड मे होती है जिसमे 0 ,1 से 9 तक संख्या होती है  । 
  • Function keys - ये keys कीबोर्ड के ऊपर टॉप पर होती है इसमे F1  से F12 तक keys होती है । 
  • Control keys -  इसमे cursor ,ctrl, alt  होती है । 
  • Special purpose keys - इसमे Enter ,Spacebar  ओर  shift  होती है । 


Pointing Device 


    1. माउस (Mouse)


  •  माउस  जिसका उपयोग कर्सर या  पॉइन्टर  को स्क्रीन पर ले जाने के लिए किया जाता है इसको पॉइंटिंग डिवाइस (pointing Device) भी कहा जाता है.
  •  माउस का उपयोग सामान्यतया डेस्कटॉप कंप्यूटर में किया जाता है 
  • इसमें बाएँ और दाएँ बटन और उनके बीच एक स्क्रॉल व्हील होता है। 
  • माउस का आविष्कार 1963 में डगलस सी. एंगेलबार्ट द्वारा किया गया था।


माउस के सामान्य प्रकार



ट्रेक बॉल माउस (Trackball Mouse):

  • Trackball Mouse बॉल मैकेनिज्म पर कार्य करता है जिससे स्क्रीन पर पॉइंटर या कर्सर को स्थानांतरित किया जाता है। 

  • Trackball Mouse मे  गेंद को डिवाइस में आधा डाला जाता है और स्क्रीन पर पॉइंटर को घुमाने के लिए इसे उंगली, अंगूठे या हथेली से आसानी से घुमाया जा सकता है। 
  • डिवाइस में गेंद के घूमने का पता लगाने के लिए सेंसर है। 

  • Trackball Mouse स्थिर रहता है इसे माउस की तरह हिलाने की आवश्यकता नहीं होती है। 
                                  


मकैनिकल माउस (Mechanical Mouse) :

  • इस प्रकार के माउस मे कई रॉलर्स की एक प्रणाली होती है । 
  • माउस मे एक  बॉल होती है जो माउस की गति को ट्रेक करती है । 
  • इस प्रकार के माउस मे धूल मिट्टी जाने का खतरा रहता है अतः इनको नियमित साफ सफाई की जरूरत होती है । 

                                        


ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse )

  • इस प्रकार के माउस मे ऑप्टिकल इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग किया जाता है जिसके द्वारा माउस की गति को ट्रेक किया जाता है 
  • इस प्रकार के माउस मेकिनिकल माउस से  ज्यादा विश्वनीय होते है । 
  • इनके रख रखाव की इतनी आवश्यकता नहीं होती है । 
                                          

 वायरलेस माउस (Cordless or Wireless Mouse) :


  • इस प्रकार के माउस मे कर्सर की गति को नियंत्रित करने के लिए वायरलेस तकनीक किया जाता है 
  • वायरलेस तकनीक मे जैसे IrDA (इन्फ्रारेड) या रेडियो (ब्लूटूथ या वाई-फाई) का उपयोग किया जाता है।
  • इसमे वायर नहीं होता है । 
  • इसमे बिजली आपूर्ति के लिए बैटरी का उपयोग किया जाता है।     

              


जॉयस्टिक (Joystick)


  • जॉयस्टिक भी माउस की तरह एक पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है। 
  • यह गोलाकार आधार वाली एक छड़ी से बना होता है। आधार को एक सॉकेट में फिट किया गया है जो छड़ी को मुक्त गति से चलने की अनुमति देता है। स्टिक की गति स्क्रीन पर कर्सर या पॉइंटर को नियंत्रित करती है।

                                       


  • फ्रिस्ट जॉयस्टिक का आविष्कार सी. बी. मिरिक ने अमेरिकी नौसेना अनुसंधान प्रयोगशाला में किया था। 
  • जॉयस्टिक विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे विस्थापन जॉयस्टिक, उंगली से संचालित जॉयस्टिक, हाथ से संचालित, आइसोमेट्रिक जॉयस्टिक और भी बहुत कुछ। 
  • जॉयस्टिक में, कर्सर जॉयस्टिक की दिशा में तब तक चलता रहता है जब तक कि वह सीधा न हो, जबकि माउस में, कर्सर केवल तभी चलता है जब माउस चलता है।


Track ball

  • यह एक प्रकार का पोइंटिंग डिवाइस है . 
  • इसका उपयोग कई लैपटॉप ओर कंप्युटर के माउस के पुराने संस्करणों मे किया जाता है . 
  • इस डिवाइस मे एक सॉकेट होता है जिसमे एक बॉल होती है . 
  • बॉल के दोनों तरफ सेंसर लगे हुए होते है . जब इस बॉल पर उँगली घुमाई जाती है तो पॉइन्टर घूमता  है . 



Digitizing tablet 


  •  यह एक इनपुट डिवाइस होता है इसका उपयोग drawing ओर sketches बनाने के लिए किया जाता है .
  •  इसका उपयोग computer aided design (CAD) से  मैप्स की डिजाइन मकान की डिजाइन ओर ऑटोमोटिव की डिजाइन मे किया जाता है . 
  • इसके दो भाग होते है इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट ओर पेन 
  • इसके पेन पर स्केनिंग हेड लगा रहता है जिस से टैबलेट पर पेन से जो भी लिखा जाता है वह कंप्युटर मे पहुँच  जाता है . 



Pick Device :-


टच स्क्रीन (Touch Screen)


  • आजकल  स्मार्टफोन, टैबलेट आदि डिवाइस  मे  डिस्प्ले स्क्रीन पर उंगली से टच करके डेटा इनपुट किया जाता है ।  
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ग्राफिकल यूजर इंटरफेस को नेविगेट करने के लिए माउस के विकल्प के रूप में टचस्क्रीन के साथ आते हैं। 
  • उदाहरण के लिए, स्पर्श करके, आप अपने फ़ोन को अनलॉक कर सकते हैं, ईमेल खोल सकते हैं, फ़ाइलें खोल सकते हैं, वीडियो चला सकते हैं, आदि। 
  • इसके अलावा, इसका उपयोग कई उपकरणों जैसे कैमरा, कार जीपीएस, फिटनेस मशीन आदि में किया जाता है।
  • टच स्क्रीन की अवधारणा सबसे पहले ई.ए. द्वारा प्रस्तुत और प्रकाशित की गई थी। जॉनसन 1965 में। 
  • पहली टच स्क्रीन 1970 के दशक की शुरुआत में CERN इंजीनियरों फ्रैंक बेक और बेंट स्टंप द्वारा विकसित की गई थी।
                                                                


लाइट पेन (Light Pen)


  • लाइट पेन एक कंप्यूटर इनपुट डिवाइस है जो पेन की तरह दिखता है। 
  • लाइट पेन की नोक में एक प्रकाश-संवेदनशील डिटेक्टर होता है जिसकी मदद से  उपयोगकर्ता  डिस्प्ले स्क्रीन पर वस्तुओं को इंगित कर या चुन सकता है । 
  • लाइट पेन  प्रकाश संवेदनशील टिप ऑब्जेक्ट स्थान का पता लगाता है और सीपीयू को संबंधित सिग्नल भेजता है।
  • यह आजकल एलसीडी स्क्रीन के साथ काम  नहीं करता है, इसलिए इसका आजकल उपयोग में नहीं है।
  •  इसकी सहायता से आप स्क्रीन पर चित्र बना सकते है।
  • पहले लाइट पेन का आविष्कार 1955 के आसपास मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में व्हर्लविंड परियोजना के एक भाग के रूप में किया गया था।
                                               



2. स्रोत डेटा प्रविष्टि उपकरण  (Source Data entry Devices)


Audio Input 


माइक्रोफ़ोन (Microphone)


  • माइक्रोफ़ोन एक कंप्यूटर इनपुट डिवाइस होता है । 
  • माइक्रोफ़ोन का उपयोग ध्वनि इनपुट करने के लिए किया जाता है। 
  • यह ध्वनि कंपन प्राप्त करता है और उन्हें ऑडियो सिग्नल में परिवर्तित करता है ओर रिकॉर्डिंग माध्यम में भेजता है। 
  • ऑडियो सिग्नल को डिजिटल डेटा में परिवर्तित किया जाता है और कंप्यूटर में संग्रहीत किया जाता है। माइक्रोफ़ोन उपयोगकर्ता को दूसरों के साथ दूरसंचार करने में भी सक्षम बनाता है। इसका उपयोग प्रस्तुतियों (Presentations)में ध्वनि जोड़ने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए वेबकैम के साथ भी किया जाता है।

                               


Video input :


Digital camera 

यह एक विडिओ इनपुट डिवाइस होता है इसके द्वारा कोई भी विडिओ रिकार्ड करके कंप्युटर मे डाला जाता है 
इसके द्वारा किसी की फोटो ली जातीं है एवं वह इसमे स्टोर हो जाती है इसमे एक स्क्रीन होती है जिसमे ली गई फोटो को आसानी से देख सकते है इसमे मेमोरी होती है जिसमे ये सेव हो जाती है . 





स्कैनर (Scanner)


  • यह चित्र या दस्तावेज़ को स्कैन करता है। 
  • स्कैन तस्वीर या दस्तावेज़  एक डिजिटल प्रारूप या फ़ाइल में परिवर्तित हो जाता है और आउटपुट के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।
  •  स्कैनर मे फोटो  को डिजिटल में बदलने के लिए ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन तकनीकों का उपयोग किया जाता  है। 

बायोमेट्रिक्स स्कैनर (Biomatrix Scanner)


  • वह तकनीक जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान उसकी जैविक विशेषताओं जैसे उंगलियों के निशान, आंख के कॉर्निया, चेहरे की संरचना आदि के माध्यम से की जाती है बायोमेट्रिक्स तकनीक कहलाती है ।
  • आजकल सरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों मे बायोमेट्रिक उपकरणों का उपयोग उपस्थिति दर्ज करने मे किया जाता है । 
                                         


Optical  Scanner


एमआईसीआर (MICR)

  • इसका पूरा नाम  - MICR  Magnetic Ink Character Recognition होता है। 
  • इसका उपयोग बैंक मे बड़ी संख्या मे चेकों को जाचने  मे किया जाता है । 
  • चेक के नीचे विवरण (MICR नंबर) चुंबकीय स्याही से लिखा जाता  है। 
  • इन चुंबकीय स्याही से लिखे नंबर को MICR  पढ़ता है 
  • Magnetic Ink Character Recognition. यह नौ डिजिट का यूनीक कोड होता है.

  •  आरबीआई हर बैंक ब्रांच को एक यूनीक MICR कोड देता है. इसका इस्तेमाल चेक क्लियरिंग प्रोसेस में होता है.

                        


ओ सी आर (OCR)


  • इसका पूरा नाम   Optical Character Recognition है . 
  • OCR कंप्यूटर इनपुट डिवाइस को हस्तलिखित, टाइप किए गए या मुद्रित पाठ की स्कैन की गई फोटो  को डिजिटल में परिवर्तित करने का काम करता है 
  •  दस्तावेज़ों और पुस्तकों को इलेक्ट्रॉनिक फ़ाइलों में परिवर्तित करने के लिए कार्यालयों और पुस्तकालयों में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
  • OCR एक ऐसा Software Program है जिसकी मदद से किसी Document (जैसे – अख़बार, किताबें, मैगजीन आदि) को Scan करके Edit कर सकते हैं. अख़बार, किताबें, मैगजीन आदि Hard Copy के रूप में होती हैं जिसे Edit नहीं किया जा सकता है। 




OMR (Optical Mark Recognition )

  • OMR का पूरा नाम ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन है। 
  • ओएमआर प्रयोगों, सर्वेक्षणों आदि में उपयोग किए जाने वाले विशेष रूप से मुद्रित पेपर या जर्नल पर मानव-निर्मित निशानों को स्वीकार करता है। 
  • इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है जहां बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं और स्थिरता और तत्काल प्रभाव से डेटा का मूल्यांकन करते हैं।

        











Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)